संक्रमण के दूसरे ही दिन हॉलीवुड एक्टर एंड्रयू जैक की मौत, 'स्टार वॉर्स' में आए थे नजर

हॉलीवुड डेस्क. हिट सीरीज 'स्टार वॉर्स' में नजर आए एक्टर एंड्रयू जैक की कोरोना के कारण मौत हो गई है। 76 साल के जैक ने मंगलवार को इंग्लैंड के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। एजेंट जिल मैकलॉ ने एक्टर की मौत की जानकारी दी। जैक दो दिन पहले ही कोविड-19 से संक्रमित हुए थे।

जिल ने कहा, एंड्रयू थेम्स नदी पर चलने वाली सबसे पुरानी हाउसबोट्स में से एक में रहता था। वो आजाद था, लेकिन अपनी पत्नी के लिए पागल था। जैक की पत्नी गैब्रियल रॉजर्स ने भी सोशल मीडिया पोस्ट कर पति की मौत पर दुख जताया है। गैब्रियल ने लिखा, एंड्रयू जैक दो दिन पहले कोरोनावायरस से ग्रस्त पाए गए थे। उन्हें कोई दर्द नहीं था, वो शांति से चलते गए क्योंकि उन्हें पता था कि परिवार उनके साथ है। गैब्रियल फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में क्वारैंटाइन में हैं।

कई बड़े प्रोजक्ट्स का हिस्सा रहे जैक
जैक स्टार वॉर्स: एपिसोड 8- द लास्ट जेडाई और द फोर्स अवेकन्स में नजर आए थे। साथ ही उन्होंने सोलो: ए स्टार वॉर्स स्टोरी में अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा जैक 'मैन इन ब्लैक: इंटरनेशनल', 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स ट्रायोलॉजी,'थॉर: रैग्नारॉक' जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा बने।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus: Hollywood actor Andrew Jack's death on the second day of transition, was seen in 'Star Wars'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39zBsFU

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......