बिहू सेलिब्रेट करने घर नहीं जा पाईं अंकिता कोंवर, वाइफ के लिए मिलिंद सोमन ने घर पर ही स्पेशल बनाया त्यौहार
लॉकडाउन के चलते लोगों के ट्रेवल करने पर रोक लगा दी गई है जिसके चलते लोग त्यौहार भी घर पर ही मना रहे हैं। हाल ही में मिलिंद सोमन ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी पत्नी अंकिता बिहू उत्सवके मौके पर अपने परिवार को काफी मिस कर रही हैं लेकिन वो लॉकडाउन के चलते गुवाहाटी नहीं जा सकती। ऐसे में मिलिंद ने बिहू मनाते हुए अपनी वाइफ के साथ एग्ग फाइट करके उनका मन बहलाया है।
मिलिंद सोमन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों एग्ग फाइट करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मिलिंद ने लिखा, 'दुनिया को हैप्पी रंगोली बिहू। अंकिता गुवाहाटी में अपने परिवार को याद कर रही थीं इसलिए हमने सेलिब्रेट करने के लिए एग्ग फाइट की है। जो जाहिर तौर पर इस मौके पर की जाती है'।
इसके आगे मिलिंद ने उन सभी लोगों को हौंसला बढ़ाया है जो इस समय अपने परिवार वालों से दूर फंसे हुए हैं। अंकिता ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एग्ग फाइट का एक बूमरैंग शेयर किया है। दोनों इस मौके पर ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ रहे हैं।
##
दरअसल बिहू पर्व असम का नया साल माना जाता है। मिलिंद सोमन की वाइफ अंकिता कोंवर असम से ताल्लुक रखती हैं ऐसे में वो हर साल अपने घरवालों से साथ गुवाहाटी में ही बिहू सेलिब्रेट करती हैं। इस साल लॉकडाउन के चलते वो अपने घर नहीं जा पाईं थी जिसके चलते दोनों ने साथ में ही मजेदार ट्रेडिशनल गेम खेलकर बिहू सेलिब्रेट किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vs1KVt
Comments