अमिताभ ने ट्विटर पर शेयर किया अपना एनिमेटेड वर्जन, मजेदार कविता में बोले- कहा था मैंने बनेंगे सब कार्टून
मुंबई. लॉकडाउन के दौरान घर में वक्त बिता रहे अमिताभ बच्चन फैन्स से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं। कभी वे कोरोनावायरस के प्रति सचेत करते नजर आते हैं तो कभी लोगों का मनोरंजन करते दिखाई देते हैं। सोमवार को उन्होंने अपना एक एनिमेटेड वीडियो ट्विटर पर साझा किया है, जिसमें वे एक मजेदार कविता सुना रहे हैं। इस वीडियो को उनके फैन काफी पसंद कर रहे हैं। इसे एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
यह है अमिताभ की कविता
अमिताभ ने कैप्शन में लिखा है, "कहा था मैंने कुछ दिन पहले, बनेंगे सब कार्टून। जीभ में पिएर्सिंग (छेद करवाना) करवा लिए हैं, कैसे करें दातून। इधर से देखें, उधर से देखें, चुंबन प्यार का ले लें। आंख जो मारी उसी को देखें, एंग्री लुक न देखें।"
इससे पहले शनिवार को बिग बी ने इसी कार्टून की एक झलक शेयर की थी, जिसमें वे आंख मारते दिखा दे रहे थे। अमिताभ ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा था, " अच्छा , एक और बात तय है इन दिनों ... जब फोन आए तो ये भी नहीं कहा जा सकता कि साहब घर में नहीं है।"
##बता दें कि अमिताभ कोरोनावायरस लॉकडाउन के प्रभावित लोगों की मदद भी कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों के लिए 12 हजार कूपन्स भिजवाए थे। इनमें से एक कूपन की कीमत 1500 रुपए थी। साउथ इंडियन सुपरस्टार चिरंजीवी बिग बी की इस पहल के कायल हो गए थे और उन्होंने इसके लिए अमिताभ को धन्यवाद दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VI7Iln
Comments