बालिका वधु फेम स्मृति खन्ना-गौतम गुप्ता के घर आई नन्हीं परी, सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर
टेलीविज़न एक्ट्रेस स्मृति खन्ना के घर किलकारियांगूंजी हैं। स्मृति ने 15 अप्रैल कोएक बेटी को जन्म दिया है। यह खुश खबरी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। बेटी के साथ पहली तस्वीर पोस्टकरते हुए स्मृतिने लिखा- 'मेरी राजकुमारी आ गई 15 अप्रैल को।' स्मृति के इस पोस्ट के बाद, कई टीवीएक्टर्स ने उन्हेंबधाईयांदी।
किश्वर मर्चेंट ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- 'तुम दोनों को ढेर सारी बधाई।' अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने लिखा- 'तुम दोनों को बधाई। बहुत खुश हूं। राजकुमारी को प्यार और आशीर्वाद। पैरेंट्स गैंग में तुम्हारा स्वागत है।' मौनी रॉय ने लिखा- 'दिल से तुम दोनों को बधाई और बच्ची को आशीर्वाद।'
प्रेग्नेंसी के दौरान स्मृति खन्ना लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रही थीं। हाल ही में स्मृति ने अपने पति गौतम गुप्ता को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा था की तुम्हारा जन्मदिन का तोहफा आने में थोड़ा लेट हो गया है पर ये अब कभी भी आ सकता है। स्मृति 'मेरी आशिकी तुमसे ही', 'बालिकावधु', 'कसम तेरे प्यार की' और 'इस प्यार को क्या नाम दूं3 ' जैसे कई शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XOU9TA
Comments