क्या मुंबई में टाइगर श्रॉफ की फैमिली के साथ रह रही हैं दिशा पाटनी, कृष्णा श्रॉफ की एक तस्वीर से मिला हिंट?

कोरोनावायरस लॉकडाउन के चलते कई बॉलीवुड कपल्स भी एक-दूसरे के साथ स्टे कर रहे हैं। तलाक के बावजूद सुजैन खान ऋतिक रोशन के घर पर मूव कर चुकी हैं ताकि उनके बच्चों को पेरेंट्स का बराबर प्यार मिल सके। वहीं, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी एक साथ ही रह रहे हैं। कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट भी लॉकडाउन पीरियड को एक-दूसरे के साथ गुजार रहे हैं। अब खबरें हैं कि दिशा पाटनी भी टाइगर श्रॉफ और उनकी फैमिली के साथ मुंबई में लॉकडाउन पीरियड गुजार रही हैं।

टाइगर की बहन ने दिया हिंट: दरअसल, इस बात की हिंट टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा की एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मिली है। हाल ही में कृष्णा ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने मेक-अप क्रेडिट दिशा को दिया है। इसके अलावा इस तस्वीर के रिफ्लेक्शन में भी दिशा नजर आ रही हैं। इससे पहले 24 मार्च को दिशा ने भी एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह कृष्णा के साथ डांस करती नजर आ रही थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिशा ने लिखा था-ऐसे बीत रही है हमारी क्वारेंटाइन लाइफ। दिशा कृष्णा काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं और दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करती देखी जा सकती हैं।

कृष्णा के ब्वॉयफ्रेंड भी रह रहे साथ: लॉकडाउन टाइम में कृष्णा श्रॉफ के ब्वॉयफ्रेंड इबन हायम्स भी उनके साथ उनके घर में रह रहे हैं। इबन पुणे से हैं और इंटरनेशनल लेवल के बास्केटबॉल प्लेयर हैं। कृष्णा ने इबन के साथ लॉकडाउन में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
is Disha Patani staying with rumoured boyfriend Tiger Shroff’s family amid COVID 19 lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RBxztL

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......