अमिताभ ने अपनी पोस्ट में लिखा- कौन कहता है भगवान नहीं मिलते, अस्पताल में देखें

अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में उन सभी लोगों का आभार जताया है, जो कोरोनावायरस महामारी के बीच जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा में लगे हुए हैं। बिग बी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें नर्स, डॉक्टर्स, अग्निशामक, पुलिस और सफाई कर्मचारी जैसे शब्दों से भगवान गणेश की आकृति बनाई गई है। उन्होंने खासकर डॉक्टर्स को भगवान की संज्ञा दी है।

अमिताभ बच्चन की पोस्ट को इंस्टाग्राम पर 11 घंटे अंदर 2 लाख से ज्यादा लाइक मिले।

बिग बी ने कैप्शन में लिखा है, "फ्रंटलाइन वर्कर्स। डॉक्टर्स और नर्सेस। सामाजिक योद्धा। नतमस्तक हूं मैं।" इसके आगे वे लिखते हैं, "कौन कहता है कि भगवान मिलते नहीं? अस्पतालों को देखिए...हमें उनके स्वरुप को पहचानना होगा।"

सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आई पोस्ट

सोशल मीडिया पर बिग बी की इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर इसे 11 घंटे के अंदर 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले। जबकि इसी अवधि में इसे फेसबुक पर 33 हजार से ज्यादा लाइक्स, 1900 से ज्यादा कमेंट्स मिले और 2100 से ज्यादा बार शेयर किया। ट्विटर पर इसे 16 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले और 1500 से ज्यादा बार इसे री-ट्वीट किया गया।

बिग बी जी पोस्ट को फेसबुक पर 11 घंटे के अंदर 2100 से ज्यादा बार शेयर किया गया।
बिग बी की पोस्ट को 11 घंटे के अंदर 1500 से ज्यादा ट्विटर यूजर ने री-ट्वीट किया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर कोरोना वॉरियर्स का आभार जताया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XUon7Z

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......