प्रिंस नरुला ने वाइफ के साथ किया फनी प्रैंक, नाराज हो गईं यूविका चौधरी
पूरे देश में जारी लॉकडाउन के चलते सभी सेलेब्स घर पर ही समय बिता रहे हैं। इस दौरान प्रिंस नरुला भी वाइफ यूविका चौधरी के साथ घर पर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में प्रिंस ने बोरिंग दिन को एंटरटेनिंग बनाने के लिए यूविका के साथ मजेदार प्रेैंक किया था, मगर वीडियो देखकर लगता है कि यूविका को ये प्रैंक पसंद नहीं आया।
‘बिग बॉस’ विनर रह चुके प्रिंस नरुला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रैंक करते हुए वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि यूविका इस बारे में पूरी तरह से अंजान हैं। प्रिंस ने कहा, ‘मैंने यूवी को बताया है कि ये एक फन गेम है जिसमें आपको मुझे प्लेट से मारना होगा और मैं बचने की कोशिश करुंगा’।
प्रिंस प्रैंक करने से पहले अपने फन गेम की जानकारी यूविका को देते हैं जिसके बाद वो इसे करने के लिए राजी हो जाती हैं। फन गेम के नाम पर प्रिंस फ्लोर पर ढेर सारा पानी भी डालते हैं। यूविका इस गेम को कर ही रही होती हैं कि प्रिंस अचानक उनके पैर पकड़कर उन्हें पानी के ऊपर से घसीट देते हैं जिससे यूविका की जींस पूरी तरह भीग जाती हैं।
प्रिंस को ऐसा करते देख यूविका काफी गुस्सा हो जाती हैं और बाद में उन्हें पैरों से मारने की भी कोशिश करती हैं। यूविका का रिएक्शन देखकर साफ पता चलता है कि उन्हें ये प्रैंक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। हालांकि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों के इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी इसपर अपन मजाकिया कमेंट्स छोड़े हैं। दोनों ने हाल ही में ‘नच बलिए 9’ की ट्रॉफी भी जीती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xpEkIA
Comments