सना खान ने घर पर बनाया मैगी, वीडियो शेयर कर बोलीं- मेरा इसे बनाने का तरीका अलग है

देश में जारी लॉकडाउन के बीच सभी सेलेब्स सोशल मीडिया पर लगातार अपनी रुटीन लाइफ से जुड़े वीडियोज शेयर कर रहे हैं। एक्ट्रेस सना खान ने ऐसा ही एक वीडियो सोमवार को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें वे खुद के लिए और अपनी मां के लिए मैगी बनाती नजर आईं। इस वीडियो को उन्होंने इंस्टास्टोरी पर लगाया था।

सना ने जो वीडियो शेयर किया उसमें वे मैगी बनाती दिख रही हैं। वीडियो की शुरुआत में सना बच्चों जैसे अंदाज में अपनी मां से पूछती हैं 'खाने में क्या है'। उनकी मां बताती है 'कुछ भी नहीं है'। फिर सना पूछती हैं 'मैगी बनाऊं', तो उनकी मां झट से हां कर देती है। जिसके बाद सना ताना मारते हुए कहती हैं, 'कभी ना मत बोलियो'।

सना बोलीं- मैं अलग तरीके से बनाती हूं मैगी

इसके बाद सना सीधे किचन में दिखती हैं। वे कहती हैं कि 'ये मेरी वाली मैगी है, आप लोग अलग तरीके से बनाते होंगे। अब आप देखिए कि मैं कैसे बनाती हूं। मैंने मैगी का मसाला जो अलग से आता है पहले वो पानी में डाला है, मिर्च डाली है, अब मैं मैगी पैकेट में जो मसाला आता है उसे डालूंगी।'

बोलीं- आधी तो टेस्ट करने में ही खत्म हो जाती है

इसके बाद वे पानी को उबालती हैं, फिर उसमें हरी मिर्च के तीन-चार टुकड़े डालती हैं। फिर कटा टमाटर डालती हैं और आखिरी में उबलते पानी में नूडल्स डालने के बाद थोड़ी देर रहने देती हैं। थोड़ी देर बाद वे कहती हैं, 'मैगी लगभग तैयार हो चुकी है।' इसके बाद वे उसे चखकर देखती हैं कि मैगी पकी है या नहीं। वो कहती हैं कि 'टेस्ट करने में ही मैगी आधी हो जाती है, क्योंकि मैं इतना सारा लेती हूं।' आखिरी में वो उसे दो बाउल्स में रखकर सर्व करती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sana Khan made Maggi at home, shared the video and said - My way of making it is different


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UTPwWR

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......