भारत में लॉन्च हुई स्ट्रीमिंग सर्विस डिज्नी प्लस, ऑनलाइन रेड कार्पेट में शामिल हुए बॉलीवुड सेलेब्स

एंटरटेनमेंट कंपनीडिज्नी ने भारत में डिज्नीप्लस कीलॉन्चिंग कर दी है। कंपनी ने गुरुवार को ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, कैटरीना कैफ, श्रद्धा कपूर समेत कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्सके साथ मिलकर वर्चुअल प्रीमियर कर सर्विस लॉन्च की। डिज्नी प्लस की इंडिया लॉन्च कोरोनावायरस के चलते टल रही थी।

आईपीएल के वक्त लॉन्च होने वाली थी सर्विस
स्ट्रीमिंग सर्विस डिज्नी प्लस पहले इंडियन प्रीमियर लीग के वक्त हॉटस्टार के साथ लॉन्च होने वाली थी, लेकिन 21 दिन के लॉकडाउन के कारण कंपनी ने प्लान में बदलाव किए। कंपनी के सीईओ बॉब आइगर ने फरवरी में बताया था कि, भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार के जरिए 29 मार्च को लॉन्च होगा।

सर्विस की लॉन्च पर बॉलीवुड सितारे ईवेंट से लाइव चैट के जरिए जुड़े। सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए इस बातचीत को #StayHomeStaySafe हैशटैग के साथ प्रमोट किया गया। इस ईवेंट में 'द लॉयन किंग', 'द मैंडलॉरियन' का प्रीमियर किया गया।

सैलरी नहीं लेंगे चेयरमैन बॉब आइगर
कोरोनावायरस के कारण आर्थिक परेशानियों से जूझ रही एंटरटेनमेंट कंपनी डिज्नी ने उच्चाधिकारियों की सैलरी में कटौती करने का फैसला किया है। कंपनी ने पद के आधार पर अधिकारियों की सैलरी कम की हैं। कंपनी को संकट से उबारने के लिए एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बॉब आइगर वेतन नहीं लेंगे। सीईओ बॉब चैपक को केवल 50% तनख्वाह मिलेगी। कंपनी यह पैसा पार्क्स और रिजॉर्ट्स में काम करने वाले कर्मचारियों को देगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Streaming service Disney Plus launched in India, Bollywood celebs joined online red carpet


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xc2Wi6

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......