बचपन के फोटोज में पोज देती दिखीं सारा अली खान, कैप्शन में लिखा- मेरे सपनों की रानी... हमेशा मैं ही थी..

एक्ट्रेस सारा अली खान काफी चुलबुली और मजाकिया हैं, और उनका ये अंदाज उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स में भी नजर आ जाता है। एकबार फिर वैसा ही कुछ तब हुआ जब सोमवार को उन्होंने अपने बचपन के दो फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए। इन थ्रो बैक तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मेरे सपनों की रानी... हमेशा मैं ही थी..'

सारा ने जो फोटोज शेयर किए उनमें उन्होंने पीले रंग की ड्रेस पहन रखी है, साथ ही वे काफी सजी संवरी दिखाई दे रही हैं। इनमें से पहले फोटो में जहां उन्होंने अपनी उंगली होंठों पर लगा रखी है, वहीं दूसरी तस्वीर में अपना हाथ सिर पर लगाए पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो के साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा, वो एक्ट्रेस अनन्या पांडे को काफी पसंद आया और उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, 'लविंग दिस कैप्शन'।

लॉकडाउन में तीसरी बार शेयर किए बचपन के फोटोज

लॉकडाउन शुरू होने के बाद ये तीसरा मौका है जब सारा ने अपने बचपन की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इससे पहले 10 अप्रैल को उन्होंने कुछ साल पहले का अपना फोटो शेयर किया था। वहीं 15 अप्रैल को फिर उन्होंने बचपन का फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'जी हां हम बचपन से ही ऐसे हैं।'

##

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सारा अली खान ने पिछली बार बचपन के फोटोज शेयर कर लिखा था, 'जी हां हम बचपन से ही ऐसे हैं' (फोटो/वीडियो साभारः सारा के सोशल मीडिया अकाउंट से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2x9vtua

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......