हाउस मैड के मुंह से 'मिक्स वेज' भाषा सुन खिलखिला उठीं अर्चना पूरन सिंह, शेयर किया वीडियो

देश में जारी लॉकडाउन के बीच एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह अपने घर पर हैं और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो में अपने घरकाम करने वाली लड़की भाग्यश्री से मिलवायाथा। रविवार को एकबार फिर उन्होंने उसके साथबातचीत कावीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें वे उसके मुंह से मिक्सवेज भाषा सुनकर खिलखिला उठीं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'भाग्यश्री ने एकबार फिर हिला डाला... मिक्स्ड वेज'। वीडियो की शुरुआत परमीत सेठी की आवाज से होती है, जो सामने खड़ी भाग्यश्री से पूछते हैं, 'चाय की पत्ती नहीं डालती हो क्या।' तो भाग्यश्री कहती है, 'डालती हूं। आपने बोला है ना कि एक चम्मच बारीक पत्ती और आधा चम्मच हरी पत्ती डालना है, वैसे ही डालती हूं।' इसी बीच अर्चना पूछती हैं कि 'क्या हो गया चाय में', तो परमीत बताते हैं कि 'बहुत स्ट्रॉन्ग बन रही है चाय।' तब अर्चना, भाग्यश्री से कहती हैं, कि 'चाय आजकल तेरे जैसी स्ट्रॉन्ग आ रही है, बिल्कुल कड़क।'

अर्चना बोलीं- तेरी मराठी खत्म और अंग्रेजी शुरू

तब भाग्यश्री मराठी में पूछती है कि 'सर आपको तो कड़क ही पसंद है ना?' तब परमीत कहते हैं, 'कड़क पसंद है लेकिन इतना कड़क भी नहीं, चाय कड़वी नहीं होना चाहिए। आजकल मैं दूध नहीं पी रहा हूं।' तो भाग्यश्री कहती है 'अच्छा मतलब तब तो ब्लैक टी'। तब अर्चना हंसते हुए कहती हैं कि 'अच्छा उनकी मराठी खत्म हो गई तो तेरी अंग्रेजी शुरू हो गई।'

भाग्यश्री बोली- सब मिक्सवेज होना चाहिए

इसके बाद भाग्यश्री कहती है, 'हां थोड़ा-थोड़ा, सब मिक्स वेज होना चाहिए। मतलब सब मिक्स बातें होना चाहिए।' उसके मुंह से 'मिक्स वेज' सुनते ही अर्चना को जोर की हंसी आ जाती है। फिर वे हंसते हुए उससे पूछती हैं, 'मिक्स वेज मतलब, मालूम मिक्स वेज क्या होता है', तो भाग्यश्री बताती है 'भाजी का नाम रहता है मिक्स वेज जिसमें सबकुछ मिला देते हैं'।

उसे बताया था परिवार के सदस्य की तरह

इससे पहले शेयर किए एक वीडियो में अर्चना ने भाग्यश्री का परिचय कराते हुए उसे परिवार के सदस्य की तरह बताया था। साथ ही लिखा था कि वे उसके बिना अपने घर की कल्पना भी नहीं कर सकतीं। उसकी तारीफ करते हुए अर्चना ने बताया था कि वो अपने नाम की तरह है, और जिस भी घर में जाएगी वहां अच्छा 'भाग्य' लेकर ही जाएगी।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अर्चना के मुताबिक भाग्यश्री अपने नाम जैसी है, और जिस घर में जाएगी सौभाग्य लेकर जाएगी। (फोटो और वीडियो साभारः अर्चना पूरन सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ycpIMm

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......