हिना खान ने दिखाई अपनी कुकिंग स्किल, लेकिन गलती से भटूरे को समझ बैठीं फूली हुई पूरी

हिना खान लॉकडाउन के दौरान अपने फैन्स का खूब मनोरंजन कर रही हैं। खास बात यह है कि इसके लिए उन्होंने घरेलू कामों को अपना जरिया बनाया है। वे घर के काम जैसे पोंछा, कपड़े धोना आदि कर रही हैं और उसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। साथ ही इसके पीछे की कहानी कैप्शन में बयां करती हैं। ताजा वीडियो में हिना ने अपनी कुकिंग स्किल बताने की कोशिश की है।

भटूरे को तली हुई पूरी समझ बैठीं हिना
भटूरा तलते हुए अपना वीडियो शेयर कर हिना ने लिखा है, "क्या कोई मेरी पहली फूली हुई पूरी लेना चाहेगा? जी हां मैंने यह कर दिखाया। कुकिंग डायरी विद एचके (हिना खान)। रॉकी शेफ एचके। खैर... रॉकी शेफ की रॉकी मिस्टेक..हकीकत में यह मेरे लिए एक भटूरा था।" वीडियो में हिना पूछ रही हैं, "क्या आपने मेरी पहली फूली हुई पूरी देखी?"

पिछले दिनों हिना ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे पुराने हवाई टिकट को देखकर मेलोड्रामा करती नजर आ रही थीं। हिना ने वीडियो के साथ लिखा है, "कहते हैं कि आपका पास्ट आपको कभी नहीं छोड़ता। दुनिया में लॉकडाउन, ट्रेवल पर पाबंदी और ये संक्रमण देखकर एक ट्रेवलर घबरा सकता है। यही मेरे साथ भी हुआ जब मुझे बैग साफ करते हुए ये पुराना बोर्डिंग पास दिखा। इसमें मैंने बालाजी से भी कुछ प्रेरणा ली है। बालाजी की स्पीरिट हाई रखना है। खुश रहें जब तक हम अपने पंख दोबारा नहीं फैला लेते।"

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amid Lockdown Hina khan Shows Her Culinary Skills To Fans, But Misunderstood Bhatura As Phooli Hui Poori


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wu8mu1

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......