अनुपम खेर ने ब्रैडली कूपर के साथ शेयर किया पुराना फोटो, 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' में साथ किया था काम
अनुपम खेर ने अपने को स्टार रहे हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ब्रैडली कूपर के साथ पुरानी फोटो शेयर की है। शनिवार को पोस्ट की गई तस्वीर के जरिए अनुपम ने अपनी हॉलीवुड फिल्म 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' को याद किया।फिल्म में अनुपन ने डॉक्टर क्लिफ पटेल का किरदार निभाया था। दोनों के अलावा फिल्म में जेनिफल लॉरेंस, रॉबर्ट डी नीरो जैसे कई दिग्गजों ने काम किया था।
थ्रोबैक फोटो में अनुपम ने लिखा, मेरे खास दोस्त और डायरेक्टर डेविड ओ रसेल ने आज मुझे फिल्म 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' से यह तस्वीर भेजी। उन्होंने लिखा कि, इस तस्वीर ने कई पुरानी यादों को ताजा कर दिया। और हम इस वक्त में मेरे अंदर उम्मीद और आशा की एक मजबूत भावना पैदा हुई। एक्टर ने इस फोटो के लिए डायरेक्टर रसेल का शुक्रिया किया।
रॉबर्ट डी नीरो के साथ मनाया था जन्मदिन
अनुपम खेर ने अपना जन्मदिन लीजेंड हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डी नीरो के साथ न्यूयॉर्क में मनाया था। खेर ने इस सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की थी। उन्होंने नीरो को गॉड ऑफ एक्टिंग कहा।
##फिल्म ने जीता था ऑस्कर
2012 में रिलीज हुई फिल्म 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' ने 2013 में एक ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया था। फिल्म की लीड एक्ट्रेस रहीं जेनिफर लॉरेंस ने बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल कैटेगरी में एकेडमी अवॉर्ड अपने नाम किया था। फिल्म में जैकी वीवर, क्रिस टकर, जॉन ऑरटिज, पॉल हरमन ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाया था।
इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं अनुपम खेर
लॉकडाउन के बीच फिल्म रिलीज और प्रोडक्शन बंद पड़ा है। ऐसे में स्टार एक्टर अनुपम खेर इंस्टाग्राम पर खासे एक्टिव नजर आ रहे हैं। एक्टर रोज अपनी डेली एक्टीविटीज इंस्टा पर शेयर कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपने पुराने को स्टार और इंडस्ट्री के साथ शक्ति कपूर के साथ वीडियो कॉलिंग का वीडियो शेयर किया। वहीं, वे फैंस के लिए खुद से बातचीत सीरीज भी चला रहा हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34BEBEo
Comments