जब भीड़ का फायदा उठाकर एक लड़के ने गलत तरीके से छुआ तो दिव्यांका त्रिपाठी ने जड़ दिया था थप्पड़

'ये है मोहब्बतें' में डॉ. इशिता भल्ला के किरदार से पॉपुलर दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की कहानी साझा की है। एक्ट्रेस की मानें तो एक बार गलत तरीके से छूने पर उन्होंने एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था। दिव्यांका ने यह भी बताया कि बाद में भीड़ ने उस शख्स की जमकर पिटाई की थी।

एक थिएटर की घटना
बकौल दिव्यांका, "यह घटना एक थिएटर की है। उस समय सिंगल स्क्रीन्स के टिकट ब्लैक में बिकते थे। इस वजह से वह भीड़ ज्यादा होती थी। मैं एक फिल्म देखने गई थी और टिकट खरीदने के लिए लाइन में लगी थी। तभी एक लड़का भीड़ का फायदा उठाकर मुझे गलत तरीके से छूने लगा। मैंने आपा खो दिया और बिना उसका चेहरा देखे ही उसका हाथ कसकर पकड़ लिया। वह भागने के लिए भीड़ से निकल के जा रहा था, लेकिन मैंने उसका हाथ नहीं छोड़ा और उसी के साथ खिंचती हुई बाहर तक आ गई। फिर मैंने उसका चेहरा देखा। जाहिरतौर पर उसके बाद मैंने उसे कसकर थप्पड़ मारा। इतने में जनता उसपर टूट पड़ी।"

घर में वक्त बिता रहीं दिव्यांका

कोरोनावायरस लॉकडाउन के चलते दिव्यांका मुंबई में पति विवेक दाहिया के साथ घर में ही वक्त बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने विवेक के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "मैं तुम्हे बहुत याद करती हूं, जब हम अलग-अलग कमरे में रहते हैं। शुक्र है कि इस भावना का कोई अंत नहीं है।"

##

पीएम केयर्स फंड में योगदान की अपील
एक वीडियो में दिव्यांका ने अपने फैन्स से पीएम केयर्स फंड में योगदान की अपील की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "देश के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे मेडिकल प्रोफेशनल्स की तरह हम भी पीएम केयर्स फंड में डोनेशन देकर मदद कर सकते हैं। तो आप भी आसानी से भीम यूपीआई ऐप से डोनेट करें अपने घर से ही।"

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Divyanka Tripathi slapped A Guy Who Was Touching Her Inappropriately


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cqh5gl

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......