अपनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' देखकर खुशी से झूम उठीं राधिका मदान, बोलीं- सपना पूरा होते देख काफी अच्छा लगा

एक्ट्रेस राधिका मदान ने बुधवार देर रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसके जरिए उन्होंने ना केवल अपनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने की खुशी जाहिर की, बल्कि लोगों से भी परिवार समेत इसे देखने के लिए कहा। वीडियो शेयर करते हुए राधिका ने लिखा, 'तारिका के साथ-साथ अपना सपना भी पूरा होते देख काफी अच्छा लगा। अगर आप लोगों ने भी अभी तक नहीं देखी तो लिंक बायो में है और मूवी डिज्नी+ हॉटस्टार VIP पर है #अंग्रेजी मीडियम'

वीडियो में राधिका अपनी हाउस हेल्प कृष्णा के साथ खुशी से झूमती नजर आ रही हैं। वे कहती हैं कि हम दोनों ने अभी मेरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' खत्म की है, और मुझे इतनी खुशी हो रही है कि मैं बता नहीं सकती। खुशी के मारे वे चीखती भी दिखीं। इसके बाद वे लोगों से सपरिवार इस फिल्म को देखने और इसके बाद प्रतिक्रिया देने के लिए कहती हैं। बता दें कि फिल्म में राधिका की परफॉर्मेंस देख अमिताभ बच्चन ने गुलदस्ते के साथ एक पत्र भेजकर उनकी तारीफ की थी।

13 मार्च को रिलीज हुई थी फिल्म

फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' 13 मार्च को रिलीज हुई थी, लेकिन ये दो दिन से ज्यादा नहीं चल सकी। दरअसल रिलीज के तुरंत बाद कोरोनावायरस की वजह से देशभर के सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया और फिर लॉकडाउन हो गया। अब हाल ही में 6 अप्रैल को इस फिल्म का डिजिटल प्रीमियर डिज्नी+ हॉटस्टार VIP पर हुआ है। फिल्म में राधिका के अलावा इरफान खान, करीना कपूर खान, दीपक डोबरियाल, कीकू शारदा और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार भी हैं।

## ##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राधिका मदान डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' में भी नजर आई थीं। (फोटो/वीडियो साभार : राधिका मदान के सोशल मीडिया अकाउंट से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34ppu0M

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......