पीएम मोदी ने की टीवी स्टार्स की प्रशंसा, जेडी मजीठिया की पहल फैन का फैन से जुड़े कलाकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई को समर्थन देने के लिए लॉन्च की गई वेबसाइट फैन का फैन और उससे जुड़े दिव्यंका त्रिपाठी, भारती सिंह, गौतम रोडे और रश्मि देसाई जैसे टीवी कलाकारों की तारीफ की है। एक्टर-प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया ने यह वेबसाइट लॉन्च की थी। इसके जरिए उस व्यक्ति को एक खास संदेश भेजा जाता है, जो पीएम केयर फंड में डोनेशन देता है।

प्रधानमंत्री ने इस पहल की तारीफ करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "कोरोनावायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई को मजबूत करने के लिए यह टीवी कलाकारों की एक अभूतपूर्व कोशिश है। मैं उन सभी का शुक्रिया करता हूं, जो इस मुहिम में साथ आए हैं।' प्रधानमंत्री ने इस मैसेज के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसमे जेडी मजीठिया श्वेता नाम की महिला को धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जेडी ने पीएम केयर फंड में योगदान देने के लिए इस महिला को सैल्यूट किया है। इस साइट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दिव्यांका त्रिपाठी, अदा खान, शुभांगी अत्रे और शैलेष लोढ़ा के वीडियो देखे जा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो जेडी मजीठिया के ट्विटर से साभार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3btyAMH

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......