अनुष्का शर्मा के बाद सोनम कपूर बनीं हेयरस्टाइलिस्ट, क्वारैंटाइन में पति के बाल सेट करती आईं नजर
देश में जारी लॉकडाउन के बीच एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजाअपने पति आनंद आहूजा के साथ नई दिल्ली में रह रही हैं और अन्य सेलेब्स की तरह भी वे भी अपने क्वारैंटाइन पीरियड को कुछ नया करते हुए गुजार रही हैं। बुधवार को उनके पति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर, जिसमें सोनम उनके बालों को सेट करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने रोमांटिक होकर पति को गालों पर किस भी दिया।
आनंद ने जो वीडियो शेयर किया उसमें सोनम बाथरूम में उनके बाल सेट करती नजर आ रही हैं। वे हेयर ड्रायर से, कंघी से और अपने हाथों से आनंद के बालों को सेट करती हैं। वहीं काम पूरा होने के बाद उन्होंने अपने पति के बालों की तारीफ करते हुए उन्हें 'स्मूद' भी बताया। इसी दौरान जब आनंद अपने सिर को हिलाकर सोनम की सेट की हुई हेयरस्टाइल को बदलने की कोशिश करते हैं, तो वे उन्हें रोक देती हैं। बाल सेट करने के बाद सोनम रोमांटिक होकर पति के गालों पर किस भी करती हैं।
अनुष्का ने भी काटे थे विराट के बाल
इससे कुछ दिन पहले अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को हेयर कट देती नजर आई थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dYvn9k
Comments