मुक्तेश्वर में क्वारैंटाइन पीरियड गुजार रहीं नीना गुप्ता, पंचायत वालों के व्यवहार से हो गईं खुश
देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच वेटरन एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों उत्तराखंड के नैनिताल जिले में स्थित मुक्तेश्वर गांव में क्वारैंटाइन पीरियड गुजार रही हैं। गुरुवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने वहां की पंचायत के साथ हुए एक अनुभव के बारे में बताया। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'सेल्यूट, ये है मुक्तेश्वर'
इस वीडियो में नीना कहती हैं, 'ये हमारा कॉम्प्लेक्स है, बहुत बड़ा है। इसमें तीन फेज है और यहां कोई नहीं है। मतलब चाहे 50 घर बहुत दूर-दूर हैं, फिर भी इस वक्त सिर्फ 4 या 5 परिवार हैं। तो परसों पंचायत वाले आए यहां आए और यहां का जो मैनेजर है उससे पूछा कौन-कौन है यहां, हम सबके नंबर लेकर गए। पूछा- कोई बीमार तो नहीं है और नंबर लेकर गए। तो मैं तो अभिभूत रह गई, कि मतलब ऐसी सूनसान जगह में, बियाबान जगह में जहां कोई भीड़भाड़ नहीं है, फिर भी पंचायत वाले आए और उन्होंने पता किया कि यहां पर कोई बीमार तो नहीं है। वेलडन।'
एक दिन पहले दी थी हेयर टिप
एक दिन पहले नीना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बाल सीधे करने की टिप दी थी। जो उन्हें उनकी हेयरस्टाइलिस्ट कांता से प्राप्त हुई थी।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JuEEYD
Comments