सैफ अली खान ने की पत्नी करीना की सराहना, बोले- वह बोर्न स्टार है और हॉलीवुड एक्टर की तरह सोचती है

सैफ अली खान की मानें तो उनकी पत्नी करीना कपूर बोर्न(जन्मजात) स्टार हैं और हॉलीवुड एक्टर की तरह सोचती हैं। सैफ ने एक इंटरव्यू में यह बयान दिया। उन्होंने कहा, "वह हमेशा एक मूवी स्टार की तरह लगती है। जब आप उसे सेट पर देखते हो तो वह बहुत आसान होती है। कर्ल्स में उसके बाल, हेयरड्रेसर्स से लंबी बातें..यह सब देखकर लगता है कि वह वहीं पैदा हुई थी।"

'उड़ता पंजाब' में सपोर्टिंग रोल के लिए सराहा
सैफ ने 'उड़ता पंजाब' में सपोर्टिंग रोल करने के करीना के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा, "कोई एक्टर 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्म में आलिया भट्ट को मुख्य रोल दे दे और यह सोचकर अन्य रोल कर ले कि वह बहुत अच्छा है तो आप हॉलीवुड एक्टर की तरह सोच रहे हैं। फिर आप 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्म में लीड करते हो और बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई करते हो। और एक बार फिर 'अंग्रेजी मीडियम' जैसी फिल्म में छोटी सी भूमिका कर लेते हो।"

घर में ही वक्त बिता रहे सैफ-करीना
सैफ और करीना इन दिनों देश की बाकी जनता की तरह लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं और घर में ही वक्त बिता रहे हैं। उन्हें अपने बेटे तैमूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करते देखा जा सकता है। करीना अक्सर तैमूर की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना की अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' है, जिसमें आमिर खान लीड रोल में हैं। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन का ऐलान होने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि यह अगले साल तक के लिए टल सकती है। वहीं, सैफ अली खान 'दिल बेचारा' और 'बंटी और बबली' में नजर आएंगे। दोनों ही फिल्मों की रिलीज पर फैसला लॉकडाउन खुलने के बाद होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Saif Ali Khan Praise Wifey Kareena Kapoor Says- She is A Born Movie Star, Thinks Like A Hollywood Actor


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RXpEr2

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......