मजेदार हैं अनीता हसनंदानी के टिक-टॉक वीडियोज, कोरोनावायरस को भगाने के लिए लगा रही हैं नारे

पूरे देश में लॉकडाउन के चलते इन दिनों सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जो अपनी मजेदार वीडियोज से फैंस को जमकर हंसा रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए नारे लगाकर फनी वीडियो बनाई है जिसमें उनके पति रोहित रेड्डी भी नजर आ रहे हैं।

अनीता ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फनी टिक-टॉक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो ‘गो कोरोना, कोरोना गो’ नारे लगाते दिख रही हैं। इस वीडियो में अनीता के पति रोहित रेड्डी उन्हें देखकर काफी परेशान नजर आ रहे हैं। इस मजेदार टिक-टॉक वीडियो को सेलेब्स की भी खूब सराहना मिल रही है।

इसके अलावा भी अनीता इन दिनों कई वीडियोज शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक कोरोनावायरस पर वीडियो शेयर की थी जिसमें वो साल 2020 को डिलीट करने की बात कर रही हैं। एक फनी डायलॉग को डब करते हुए उन्होंने कहा, ‘हे भगवान 2020 को डिलीट कर दो, इसमें वायरस है’। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘क्या हम 2020 को रीस्टार्ट करें, ये मेरा बर्थडे मंथ है’। अनीता का जन्मदिन 14 अप्रैल को आता है मगर देश के हालात देखते हुए लगता है उन्हें ये बर्थडे घर पर रहकर ही मनाना पड़ेगा।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anita Hasanandani's tiktok videos are fun, shares new funny video with go corona slogan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bOrt16

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......