श्वेता तिवारी के बेटी-बेटे का एडोरेबल वीडियो, भाई रेयांश को उठाकर एक्सरसाइज करती दिखीं पलक

टीवी डेस्क. घर में लॉकडाउन का पालन कर रहीं श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी बेटी पलक अपने भाई रेयांश को उठाकर एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। श्वेता ने कैप्शन में लिखा है- 'मेरे डेली अपर बॉडी वर्कआउट का त्वरित प्रदर्शन।' वीडियो में पलक मजाकिया अंदाज में बता रही हैं कि इस एक्सरसाइज के लिए आपके पास एक बेबी होना चाहिए, जो करीब दो साल का हो और थोड़ा सा फैटी हो।

सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया क्रिएटिव

श्वेता के फ्रेंड्स और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो की तारीफ कर रहे हैं। अभिनेत्री निधि उत्तम ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, "सुपर क्यूट।" वहीं, अभिनेता अश्मित पटेल लिखते हैं, "कितना एडोरेबल है। पलक क्या तुम कृपया नन्हा यात्री (रेयांश) को मेरे पास भेज सकती हो?" ब्लॉगर प्रियंका कालंतरी ने कमेंट किया, "तुम पागल हो।" तो वहीं एक्ट्रेस रीना अग्रवाल लिखती है, "हाहाहाहा...सुपर क्यूट और क्रिएटिव वीडियो।" एक यूजर ने कमेंट किया है, "ग्रेट। मेरे पास एक बेबी है। मेरी भांजी। लेकिन उसमें इतना धैर्य नहीं है। हालांकि, मैं रनिंग एक्सरसाइज कर सकता हूं। क्योंकि उसे घर के आसपास दौड़ना अच्छा लगता है।"

श्वेता को उनके पुराने ऐड की याद दिला रहे यूजर्स

कई ट्विटर यूजर्स श्वेता तिवारी को उनके लिज्जत पापड़ के पुराने विज्ञापन की याद दिला रहे हैं। दरअसल, रामायण (1987) के पुनः प्रसारण के साथ लिज्जत पापड़ का यह विज्ञापन भी टीवी पर दिखाया जा रहा है। इसे लेकर एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया है, "मैडम आपकी पुरानी एडवर्टाइज फिर से शुरू हुई है डीडी नेशनल पे लिज्जत पापड़ की रामायण के समय। आप जरूर देखें।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "लिज्जत पापड़ एडवर्टाइजमेंट...क्या वो आप थीं?"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shweta Tiwari Shares Adorable And Funny Video Of Daughter Palak And Son Reyansh Amid Coronavirus Lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RlnfpO

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......