पनवेल फार्महाउस में फंसे सलमान खान, घुड़सवारी करके और घोड़े से बात करके काट रहे हैं समय

सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल के फार्महाउस में ही सेल्फ आइसोलेटेड हैं। जहां वो ज्यादा से ज्यादा समय अपने घोड़े के साथ बिता रहे हैं।कुछ समय पहले सलमान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कभी घुड़सवारी तो कभी घोड़े से बात करते नजर आ रहे हैं।

सलमान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सलमान घोड़े के साथ नजर आ रहे हैं। अपने सर पर चारा रखकर घोड़े को खिलाते हुए सलमान ने कहा, ‘सेल्फ होर्सोलेशन मे हूं’। इस वीडियो में सलमान खान घुड़सवारी भी कर रहे हैं। घुड़सवारी के बाद सलमान अपने घोड़े से बात करते हुए कहते हैं, ‘सब तुमसे जलते हैं’। अपने घोड़े की तरफ सलमान का ये बर्ताव फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

फार्महाउस में फंसे सलमान खान

सलमान खान कुछ दिनों पहले बहन अर्पिता, जीजा आयुष और उनके बेटे के साथ फार्महाउस गए थे। मगर अचानक लॉकडाउन हो जाने के कारण वो अपने घर नहीं पहुंच पाए हैं। कुछ दिनों पहले एक वीडियो के जरिए उन्होंने बताया था कि वो पनवेल में फंस चुके हैं और उन्हें अपने घरवालों की चिंता हो रही है।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salman Khan trapped in Panvel farmhouse, spending time in horse riding and talking to horse


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a02xCp

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......