कोरोनावायरस से जूझ रहे एक्टर निक कॉर्डेरो का पैर अलग करेंगे डॉक्टर, पत्नी ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
कोरोनावायरस से जूझ रहे ब्रॉडवे एक्टर निक कॉर्डेरो का पैर कटने जा रहा है। निक संक्रमित होने के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। एक्टर की पत्नी अमेंडा क्लूट्स ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी। गंभीर रूप से बीमार होने के कारण निक को एक अप्रैल को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। उनकी पत्नी लगातार सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट्स दे रही हैं।
अमेंडा ने कहा कि, आज हमें एक परेशान करने वाली खबर मिली। उसके दाहिने पैर के साथ कुछ परेशानी है। वहीं क्लॉटिंग हो रही है और खून नीचे अंगूठों पर जा रहा है। इसका इलाज सर्जरी से भी नहीं हो पा रहा है। डॉक्टर्स ने निक को खून पतला करने की दवा दी, लेकिन उससे भी ब्लड प्रेशर जैसी कई परेशानियां होने लगीं। इसलिए हमने दवा बंद कर दी। इसके बाद फिर से उसके पैर में क्लॉटिंग होने लगी इसलिए डॉक्टर्स आज वो पैर अलग कर देंगे।
इंस्टाग्राम के जरिए लगातार अपडेट्स दे रहीं अमेंडा ने पहले बताया था कि, कॉर्डेरो का कोरोना टेस्ट दो बार नेगेटिव आया था, लेकिन तीसरी बार में वे पॉजिटिव निकले। एक्टर 'वेट्रेस' में अर्ल हंटरसन का किरदार निभाने के लिए काफी मशहूर हैं। इसके अलावा उन्हें थियेटर इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित अवॉर्ड टोनी के लिए भी नॉमिनेट किया जा चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VlZ5hj
Comments