बेटे अरिन की ताल पर माधुरी दीक्षित ने किया डांस, बोलीं- 'क्वारैंटीन में वो करने मिला जो हमेशा से करना चाहती थी'
लॉकडाउन के चलते सभी सेलेब्स अपने परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। ऐसे में माधुरी दीक्षित भी अपने बेटे के साथ डांस रिहर्सल कर रही हैं। माधुरी के लॉकडाउन की एक वीडियो सामने आई है जिसमें उनके बेटे अरिन तबला बजा रहे हैं और वो घुंघरू पहने हुए क्लासिलकल डांस की रिहर्सल कर रही हैं।
माधुरी दीक्षित ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट स एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके बेटे अरिन काफी प्रोफेशनल अंदाज में तबला बजा रहे हैं। माधुरी भी बेटे अरिन के तबले की ताल में घुंघरू बांधे हुए कदम थिरका रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए माधुरी ने लॉकडाउन पर लिखा, 'लॉकडाउन हमें वो सब करने का मौका दे रहा है जो हम हमेशा से करना चाहते थे। आखिर तक देखें कि मैं हमेशा से क्या करना चाहती थी'।माधुरी अपनी वीडियो में ट्विट्स लाते हुए बेटे को भी डांस सिखाती दिख रही हैं। देखकर पता चलता है कि माधुरी हमेशा से बेटे के साथ डांस करना चाहती थीं।
इससे पहले भी माधुरी ने अपने अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो वीडियो कॉल के जरिए रियाज करती दिख रही थीं। वीडियो कॉल पर तबले की धुन पर ही माधुरी ने खूब डांस किया था। माधुरी के दो बेटे अरिन और रेयान हैं। बड़े बेटे अरिन 17 साल के हैं
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K10pja
Comments