इब्राहिम अली खान ने की टिकटॉक में एंट्री, बहन सारा अली और मां के साथ खोल रहे हैं एक दूसरे के राज

लॉकडाउन के चलते सभी सेलेब्स इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं जिसके चलते वे इन दिनों ट्रेंडिंग चैलेंज भी अपना रहे हैं। हाल ही में सारा अली खान ने भी भाई इब्राहिम और मां अमृता सिंह के साथ एक मजेदार चैलेंज लिया है जिसमें उनका परिवार कुछ सवालों के एक साथ जवाब दे रहे हैं।

सारा अली खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से टिकटॉक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो इब्राहिम और अमृता सिंह के साथ जवाब दे रही हैं। इसमें बताया गया है कि सारा अली खान के ग्रेड्स हमेशा इब्राहिम से अच्छे आते थे मगर घर की बाघी भी सारा अली खान ही हैं। इसके अलावा वीडियो में अमृता ने ये भी बताया कि सारा अली खान हमेशा पलट कर जवाब देती हैं। वहीं इब्राहिम ऐसे शख्स हैं जिन्हें जिंदगी में सबसे कम परेशानी है।

ये मजेदार वीडियो इब्राहिल अली खान के टिकटॉक अकाउंट से बनाया गया है। उन्होंने गुरुवार को ही अपने टिकटॉक अकाउंट से पहला वीडियो शेयर किया है। पहली टिकटॉक में भी इब्राहिम बेहतरीन एक्टिंग करते दिख रहे हैं। महज 24 घंटे के अंदर ही उनके फॉलोवर्स काफी बढ़ गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ibrahim Ali Khan's entry in Tiktok, reveals each other's secret with sister Sara Ali and mother amrita singh in funny video


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RF61nx

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......