बच्चों ने उड़ाया करण जौहर का मजाक, फिल्ममेकर बोले, 'इन्हें लगता है मैं अपनी मां के कपड़े पहनता हूं'

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से सेलेब्स भी अपनी फैमिली के साथ आइसोलेशन में वक्त बिता रहे हैं। फिल्ममेकर करण जौहर भी अपनी मां हीरू जौहर और बच्चों यश और रूही के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वह इस दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर #lockdownwiththejohars #season2 #toodles वीडियो सीरीज चला रहे हैं। इस वीडियो सीरीज में करण के बच्चे मासूमियत भरे अंदाज में उन्हें क्रिटिसाइज करते हैं।


बच्चों ने उड़ाया ड्रेसिंग का मजाक: करण ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें बच्चे उनके ड्रेसिंग सेंस का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रूही और यश करण का कुर्ता लेकर खड़े हैं जिसे देखकर वो कहते हैं कि यह उनकी दादी का कुर्ता है। करण दोनों को समझाते हैं कि यह उनकी दादी का नहीं बल्कि उनका कुर्ता है जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। करण ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, अब इन्हें लगता है कि मैं अपनी मां के कपड़े पहनता हूं।


फराह खान ने लिए मजे: वीडियो देखकर फराह खान भी करण के मजे लेने से नहीं चूकीं और उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा,सच कहूं तो कभी-कभी मुझे भी ऐसा ही लगता है कि तुम अपनी मां के कपड़े पहनते हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karan Johar’s kids Yash and Roohi think he wears his mother’s clothes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cCh1dr

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......