अनुपम खेर ने शुरू की नई श्रृंखला, अपने बचपन के नाम 'बिट्टू' के साथ बात करते आएंगे नजर
लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे अनुपम खेर ने मंगलवार रात को एक नया वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें वे अपने हमशक्ल बिट्टू के साथ नजर आए। इसे शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वे एक नई सीरीज शुरू कर रहे हैं, जिसका नाम होगा, 'व्हेन बिट्टू मिट्स अनुपम'। हालांकि उनके शेयर किए इस वीडियो में दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।
वीडियो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, 'नई श्रृंखला #व्हेनबिट्टूमिट्सअनुपम शुरू कर रहा हूं। #बिट्टू (मेरे बचपन का नाम) तथाकथित सफल व्यक्ति #अनुपम से ज्यादा वास्तविक है। अनुपम को चिढ़ाना बिट्टू को पसंद है। आप सभी को ये मजेदार/गंभीर/मजाकिया बातचीत पसंद आएगी। ये पहला है और ऐसे कई आएंगे। मुझे बताएं कि आपको इन दोनों के बीच का आदान-प्रदान कितना पसंद आया।'#WhenBittuMeetsAnupam #CreativityInLockdown #KuchBhiHoSaktaHai
अनुपम की है ये तीसरी सीरीज
लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर शुरू की गई ये अनुपम खेर की तीसरी सीरीज है। इससे पहले वे 'कन्वर्सेशन विद मायसेल्फ' और 'कॉल पीपल हू मेक यू हैपी' के तहत वीडियो शेयर करते रहे हैं। इसमें से दूसरी सीरीज के तहत वे सतीश कौशिक, जॉनी लीवर, शक्ति कपूर, रेयान गोल्ड और लता मंगेशकर जैसी हस्तियों से बात करते हुए उनके साथ बातचीत का वीडियो शेयर कर चुके हैं।
वीडियो में क्या नजर आया
अनुपम ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें वे सोफे पर बैठे हुए सीटी बजाते नजर आ रहे हैं। तभी उनका हमशक्ल बिट्टू उनके पास वाले सोफे पर आकर बैठ जाता है। जिसे देखते ही अनुपम गुस्सा हो जाते हैं और सामने वाली टेबल पर रखी किताब को उठाकर पढ़ने लगते हैं। उनका हमशक्ल भी उन्हें देखकर ऐसा ही करता है। इसके बाद वे दोनों एक-दूसरे की ओर देखते हैं और इशारों में अपना-अपना काम करने की नसीहत देते हैं। फिर अनुपम एकबार फिर चिढ़कर उसकी ओर देखते हैं और किताब को वापस टेबल पर पटक देते हैं। बिट्टू भी ऐसा करता है और वहां से उठकर चला जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RX9UEq
Comments