शाहरुख खान को सताई बेसहारा जानवरों की चिंता, फैन्स से की अपील, कहा-'इस मुश्किल घड़ी में बेजुबानों की रक्षा करना न भूलें'

कोरोनावायरस की मार बेजुबान जानवरों पर भी पड़ रही है। कहीं उनके जरिए कोरोना न फैल जाए, लोग इस डर से उन्हें सड़कों पर बेसहारा छोड़ रहे हैं। वहीं सड़कों पर जीवन काटने वालेजानवरों को लॉकडाउन की वजह से खाने-पीने का संकट हो गया है। ऐसे में शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर फैन्स और फॉलोअर्स से गुहार लगाई है कि वह इस मुश्किल घड़ी में बेसहारा जानवरों की भी रक्षा करें।


शाहरुख ने की मदद की अपील: शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, 'पूरी दुनिया इस समय कोविड-19 से जूझ रही है, ऐसे समय में हमें उन्हें नहीं भूलना चाहिए जो बेजुबान हैं। आइए हम यह सुनिश्चित करें कि बेसहारा जानवरों को इस समय भरपूर प्यार और देखभाल मिले।' शाहरुख ने इसके साथ ही एक एनजीओ का लिंक शेयर किया जो ऐसे जानवरों की देखभाल करता है और फैन्स से इस एनजीओ की मदद करने की अपील भी की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shah Rukh Khan urges everyone to treat animals ‘with care and compassion during covid 19 lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34GS8un

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......