लॉकडाउन के चलते दिल्ली में फंसी जया बच्चन, बेटा-बेटी ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ लिखी इमोशनल पोस्ट

जया बच्चन 74 साल की हो गई हैं। हालांकि, वे परिवार के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई में मौजूद नहीं हैं। इस बात का खुलासा उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर किया। दरअसल, अभिषेक ने अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखी है, जिसमें बताया गया है कि लॉकडाउन के चलते जया दिल्ली में फंसी हुई हैं।

अभिषेक ने जया की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "हर बच्चे की तरह मैं उनका पसंदीदा शब्द कहूंगा, जो कि 'मां' है। जन्मदिन की शुभकामनाएं मां। हालांकि, लॉकडाउन के चलते आप हमसे दूर दिल्ली में हो और हम सब यहां मुंबई में। फिर भी यह जान लीजिए कि हम आपके बारे में सोच रहे हैं और अपने दिलों में लेकर चल रहे हैं। आई लव यू।"

श्वेता ने भी लिखी इमोशनल पोस्ट

जया की बेटी श्वेता ने भी एक पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कैप्शन में अमेरिकी कवि ई. ई. कमिंग्स की कविता शेयर करते हुए लिखा है, "मैं आपका दिल अपने साथ रखती हूं (मैं इसे अपने दिल में बसाती हूं)। मैं कभी इसके बगैर नहीं होती (जहां मैं जाती हूं, वहां आप होती हो) जन्मदिन मुबारक हो मां। आई लव यू। (ई. ई. कमिंग्स की थोड़ी सी मदद से।)

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अभिषेक बच्चन ने मॉम जया की फोटो शेयर कर उनके लिए इमोशनल नोट लिखा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xggMWb

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......