कार्तिक आर्यन की नई सीरीज का पहला एपिसोड रिलीज, कोरोना सर्वाइवर सुमिती सिंह से की खास बातचीत
लॉकडाउन के बीच कार्तिक आर्यन ने कोरोना संक्रमण को मात देने वालों और ड्यूटी कर रहे लोगों का हौंसला बढ़ाने के लिए एक सीरीज की शुरुआत की है। इस सीरीज का नाम कोकी पूछेगा रखा गया है। कार्तिक ने हाल ही में 'कोकी पूछेगा' सीरीज का पहला एपिसोज भी रिलीज कर दिया है जिसमें वो कोरोना को हरा चुकीं सुमिति सिंह से बातचीत कर रहे हैं।
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सुमिति के साथ फेस टाइम करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो कार्तिक के 'कोकी पूछेगा' सीरीज का पहला एपिसोड है जिसे यूट्यूब पर शेयर किया है। इस टीजर के साथ कार्तिक लिखते हैं, 'कोकी पूछेगा। एपिसोड 1, सुमिति सिंह। इंडिया की पहली कोविड 19 सर्वाइवर में से एक'।
पहले ही कार्तिक आर्यन की ये पहल कोरोनावायरस की जागरुकता फैलाने के लिए की गई है। कार्तिक की इस सीरीज में कोरोना सर्वाइवर्स के अलावा डॉक्टर्स, नर्स और अन्य कर्मचारियों को भी शामिल किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K03n7G
Comments