गर्ल गैंग को मिस कर रही थीं आलिया भट्ट, वीडियो चैट के जरिए जाना दोस्तों का हालचाल

आलिया भट्ट अपना लॉकडाउन टाइम ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ बिता रही हैं। हालांकि, वह लगातार अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ भी टच में।हाल ही में आलिया ने फेसटाइम की एक झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसमें वह अपनी गर्ल गैंग के साथ वीडियो चैट करती नजर आ रही हैं। आलिया ने इस वर्चुअल चैट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, अलोन टुगेदर यानी साथ में अकेले। इस तस्वीर में आलिया के साथ उनकी अन्य 6 दोस्त नजर आ रही हैं। आलिया हंसते हुए डेस्कटॉप की तस्वीर खींचती दिख रही हैं।


मिनटों में वायरल हुई फोटो: आलिया ने जैसे ही वीडियो चैट की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, यह वायरल हो गई। इसे कुछ ही मिनटों में 2,61,000 लाइक्स मिल गए। एक फैन ने कमेंट में लिखा, आपकी प्यारी स्माइल ने बुरे दिन को बेहतर बना दिया। एक और फैन ने लिखा, खुशनुमा चेहरे। एक अन्य फैन ने लिखा, आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आप स्क्रीनशॉट ले सकती हैं, आपको फोटो लेने की जरूरत नहीं।


पेरेंट्स से मिली थीं आलिया: फ़्रेंड्स से चैट करने से पहले आलिया अपने पेरेंट्स महेश भट्ट और सोनी राजदान से भी मिलने गई।उनके पेरेंट्स मुंबई में एक बिल्डिंग दूर ही रहते हैं। आलिया उन्हें मिस कर रही थीं इसलिए मास्क और ग्लव्स पहनकर उन्हें देखने जा पहुंचीं। महेश भट्ट ने खुद यह बात एक इंटरव्यू में शेयर की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
actress Alia Bhatt connects with her girl gang virtually during lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VJEDat

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......