फ्लॉय मेवेदर जूनियर की बेटी मारपीट के आरोप में गिरफ्तार, महिला पर धारदार हथियार से किया हमला
हॉलीवुड डेस्क. मशहूर बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर की बेटी ल्याना को पुलिस ने महिला के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। अंग्रेजी वेबसाइट TMZ के मुताबिक ल्याना ने रैपर एनबीए यंगबॉय को लेकर हुए विवाद में महिला पर पर दो बार धारदार हथियार से हमला कर दिया।
शनिवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद ल्याना को फिलहाल ह्यूस्टन के हैरी काउंटी जेल में रखा गया है। वेबसाइट के मुताबिक रैपर महिला मित्र लैपात्रा जेकब्स के साथ अपने घर पर थे। इस दौरान मेवेदर की बेटी उनके घर पहुंची और जेकब्स को घर से निकल जाने के लिए कहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ल्याना ने दावा किया कि यंगबॉय के साथ उनकी शादी होने वाली थी।
दो बार किया चाकू से हमला
वेबसाइट के अनुसार दोनों का विवाद घर के किचन तक पहुंच गया। जहां ल्याना ने जेकब्स पर दो बार चाकुओं से हमला किया। जेकब्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसशोबिज के मुताबिक करीब तीन हफ्ते पहले फ्लॉय की एक्स गर्लफ्रैंड 40 साल की जोसी हैरिस की लाश उनकी कार में मिली थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dXNP24
Comments