आएशा टाकिया और उनके पति फरहान आजमी ने मुंबई में क्वारेंटाइन सेंटर बनाने के लिए दिया अपना होटल

देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक्ट्रेस आएशा टाकिया और उनके पति फरहान आजमी भी मदद के लिए आगे आए हैं। दोनों ने साउथ मुंबई में स्थित अपना होटल गल्फ बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) को क्वारेंटाइन सेंटर बनाने के लिए दे दिया है। फरहान ने इस बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, 'गल्फ होटल एक स्टैंडिंग ओवेशन का हकदार है क्योंकि यह हर बार मुसीबत के समय काम आता है। 1993 के दौरान हुए दंगे में धारावी, प्रतीक्षा नगर और दूसरे क्षेत्र के लोग यहां ठहरे और आज कोरोना के संकट के समय यह उनके काम आ रहा है जो हमें बचा रहे हैं।' फरहान सपा नेता अबू आजमी के बेटे हैं।

सोनू सूद ने भी दिया होटल: इससे पहले कोरोनावायरस के मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टाफ सहित स्वास्थ्य कर्मियों की मदद के लिए सोनू सूद आगे आए थे। उन्होंने इन सभी के लिए मुंबई के जुहू में स्थित अपने 6 मंजिला होटल के दरवाजे खोल दिए थे जहां पर यह सभी स्वास्थ्यकर्मी आकर रह सकते हैं।

शाहरुख भी दे चुके ऑफिस: शाहरुख और गौरी खान ने मुंबई स्थित अपना ऑफिस भी क्वारेंटाइन कैपेसिटी बढ़ाने के लिए बीएमसी को ऑफर कर दिया था। जिसके बाद उसने ट्वीट करते हुए उनका शुक्रिया भी अदा किया। बीएमसी ने लिखा, ‘हम शाहरुख खान और गौरी खान को धन्यवाद करते हैं जो उन्होंने अपना जरूरत के सामानों से लैस 4 मंजिला पर्सनल ऑफिस स्पेस क्वारेंटाइन बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए ऑफर किया ताकि हमारी क्वारेंटाइन कैपसिटी बढ़ाई जा सके।’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
actress Ayesha Takia and her husband Farhan Azmi gave their hotel to build a quarantine center in Mumbai


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RJvT1C

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......