लॉकडाउन में पक्षी के लिए फरिश्ता बनीं दिशा पटानी, सड़क पर पड़ी घायल चील को लेकर पहुंची अस्पताल

देश में जारी लॉकडाउन के चलते पूरे देश की सड़कें खाली हो चुकी हैं। हर कोई ऐसे में अपने घर पर ही समय बिता रहा है। इसी बीच दिशा पटानी सड़क पर जख्मी पड़े परिंदे के लिए फरिश्ता बनकर सामने आई हैं। दिशा ने ना केवल परिंदे को रेस्क्यू किया बल्कि खुद उसे अस्पताल भी लेकर गईं।

मुंबई के एक एनिमल एंड बर्ड क्लीनिक ने दिशा के इस नेक कदम की सराहना करते हुए पोस्ट किया है। इस पोस्ट के जरिए बताया गया है कि दिशा को हाल ही में सड़क पर जख्मी पड़ी चील मिली, जिसके बाद उन्होंने उसे उठाकर खाना खिलाया और बिना देर करते हुए इसे अस्पताल भी पहुंचाया।

मुंबई के डॉ रीना देव एनिमल एंड बर्ड क्लिनिक ने दिशा की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'कोविड 19 के समय लगन जीत गई जब एक मुंबईकर वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्टर बनीं। शुक्रिया दिशा पटानी इस घायल चील को रेस्क्यू करने के लिए। बर्ड को खाना खिलाने के बाद उन्होंने इसे तुरंत क्लीनिक पहुंचाया। बर्ड के पंख में फ्रेक्चर है। इस मुश्किल समय में अपनी लगन दिखाने के लिए शुक्रिया मिस पटानी'।

दिशा पटानी का ये कदम देखकर फैंस भी उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं। दिशा हमेशा से ही जानवरों के बेहद करीब रही हैं। दिशा अक्सर अपने पेट बेला और केट्स के साथ भी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दिशा के घर पर दो कुत्ते और बिल्लियां हैं। दिशा ने बेला, कीटी, जास्मिन और गोकू के नाम का एक इंस्टाग्राम पेज भी बनाया हुआ है जिसमें वो उनकी हर अपडेट करती रहती हैं।

## ##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Disha Patani became wild life savior in lockdown, rescued an injured eagle lying on the road at takes the bird to the hospital


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K2LhC2

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......