दिहाड़ी मजदूरों के हाल पर करन ने लिखी इमोशनल पोस्ट, पीएम केयर्स फंड समेत कई जगह दिया योगदान

करन जौहर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे वे और उनका धर्मा प्रोडक्शन लॉकडाउन से प्रभावित दिहाड़ी मजदूरों की मदद कर रहा है। करन ने अपनी पोस्ट में बताया है कि धर्मा पीएम केयर्स फंड, चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड, एनजीओ गूंज, गिव फंडराइजर्स, फीडिंग इंडिया, द आर्ट ऑफ लिविंग, आईएएचवी और प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया में योगदान दे रहा है।

करन ने इमोशनल नोट में यह लिखा
करन ने इमोशनल नोट में लिखा है, "पिछले एक महीने से भारत तब तक घर में रहकर सुरक्षित रहने के फैसले के साथ मजबूती से खड़ा है, जब तक कि इस महामारी से उबर नहीं जाते। लेकिन इस खतरनाक बीमारी के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए बहुत कुछ करना बाकी है। लॉकडाउन बढ़ने के चलते सभी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। खासकर उन कर्मचारियों और टेक्नीशियंस की, जिनकी आजीविका दिहाड़ी मजदूरी से चलती है। वे इस स्थिति में यह भी नहीं जानते कि उनका अगला निवाला कहां से आएगा...यह और भी डरावना हो सकता है...बहुत डरावना।"

'यथासंभव मदद हमारी जिम्मेदारी'
करन ने आगे लिखा है, "अपनी गलती न होने के बावजूद वे (दिहाड़ी मजदूर) इस स्थिति से गुजर रहे हैं और हम मानते हैं कि उनकी यथासंभव मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इसीलिए इस बंद से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सरकार और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा शुरू की गईं विभिन्न पहलों में सहयोग देने के लिए पूरा धर्मा परिवार एकजुट हुआ है। अभी बहुत कुछ किया जाना है और यह इस कॉज में हमारा योगदान है। आइए साथ मिलकर कोविड-19 से लड़ें। घर में रहें, सुरक्षित रहें।"

वीडियो में दिखाया प्रभावितों का हाल
करन ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे लॉकडाउन के प्रभावितों की झलक दिखा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "इस समय हम सब एक हैं और हमें साथ मिलकर लड़ने की जरूरत है। इस मुश्किल दौर में जरूरतमंदों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी है। इसीलिए पूरा धर्मा परिवार लॉकडाउन के दौरान सहायता और राहत प्रदान करने के लिए अपने मिशन में लगे कॉजेस का समर्थन करने के लिए साथ आया है। इस परिस्थिति से निकलने के लिए हर संभव मदद करें।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fight Against Coronavirus: Karan Johar Writes Emotional Note For Daily Wage Workers And Extends Help To Govt And NGOs


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aifIPf

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......