सलमान खान ने गाया खुद का लिखा कोरोना स्पेशल सॉन्ग, फैन्स को दिया मैसेज बोले; प्यार करो-ना, ऐतबार करो-ना

सलमान खान भले ही इन दिनों लॉकडाउन के कारण पनवेल वाले फार्महाउस पर हैं, लेकिन उनकी क्रिएटिविटी फुल फॉर्म में है। सलमान ने प्यार करो-ना गाने से एक बार फिर अपने हुनर का लोहा मनवाया है। यह गाना उनके यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गाने की लिंक शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन लिखा- इमोशनली पास रहो और फिजिकली दूर रहो ना... प्यार करोना।

कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूक करने के लिए यह सलमान की एक कोशिश है। उन्होंने 'प्यार करोना' गाना हुसैन दलाल के साथ मिलकर लिखा है। जिसका म्यूजिक उनके फेवरिट साजिद-वाजिद ने तैयार किया है। सलमान गाने के जरिए लोगों को बता रहे हैं कि उन्हें इस वक्त क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। फैंस इसे काफी पसंद और शेयर कर रहे हैं।इस वीडियो को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है। इस गाने को कम से कम सोर्सेस के साथ तैयार किया गया है।

सलमान के इस गाने का वीडियो भी रिलीज हो गया है। जिसमें सलमान ब्लैक एंड व्हाइट लुक में नजर आ रहे हैं। इस गाने के बीच में सलमान ने रैप भी किया है।यह गाना उनके यू-ट्यूब चैनल सलमान खान पर ही प्रीमियर किया गया। जिसके अब तक 45हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। वहीं इस वीडियो को भी एक घंटे में 21 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pyaar Karona anthem released; during deadly Coronavirus pandemic to inspire and spread message of love sung by Salman Khan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34NNRFk

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......