जया भट्‌टाचार्य ने करवाया हेड शेव, वीडियो शेयर कर बताया - कैंसर पेशेंट के विग के लिए करेंगी बाल डोनेट

लाॅकडाउन टाइम में कई एक्टर्स बोल्ड डिसीजन लेते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी मेंफेमस टीवी एक्ट्रेस जया भट्‌टाचार्य ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपने हेडशेव के बारे में बताया है। हालांकि वीडियाे में उन्होंने रबर बैंड न मिलने, सिर दर्द होने, कोरोनावायरस के दौरान रोज रोज हेयर वॉश के कारण होने वाली सर्दी-जुकाम से बचने का रीजन भी बताया है। लेकिन आखिर में वे कहते हुए नजर आ रही हैं कि वे अपने बाल कैंसर पेशेंट्स के लिए विग बनाने डोनेट करेंगी।

हेडशेव का पूरावीडियो बनाया : इंस्टाग्राम पर इस पूरे वाकये कावीडियोशेयर करते हुएउन्होंने लिखा-सरप्राइज, ये काफी समय से करना चाहती थी, लेकिन कभी पर्याप्त प्रेरणा नहीं मिली। अब ये मुझे और ज्यादा आजादी के साथ बेहतर काम करने में मदद करेगा।जया लॉकडाउन के दौरान स्ट्रीट डॉग्स को लेकर काफी केयरिंग हैं। वे कई घायल डॉग्स का इलाज करवाती भी नजर आई हैं। जिसके वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jaya Bhattacharya got head shave Amid Lockdown will donate hair to make wigs for cancer patients


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RTNBj2

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......