लॉकडाउन में बढ़े घरेलू हिंसा के मामले, विराट-अनुष्का, माधुरी, विद्या समेत कई सितारों ने विरोध में आवाज उठाने को कहा

देश में जारी लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के मामलों में काफी बढ़ोतरी होने की बात सामने आई है। जिसके बाद फिल्म और क्रिकेट जगत के 10 सेलेब्स ने एक वीडियो जारी करते हुए इस हिंसा के खिलाफ लोगों से आवाज उठाने की बात कही है। ये वीडियो #लॉकडाउनऑनडोमेस्टिकवायलेंस नाम से बनाया गया है। जिसे इन सभी सेलेब्स ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

इस वीडियो में माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा, फरहान अख्तर, राहुल बोस और करण जौहर जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं। वहीं क्रिकेट जगत से भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को अक्षरा सेंटर ने महाराष्ट्र सरकार और महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग ये बनाया है।

सितारों ने कहा डोमेस्टिक वायलेंस को लॉकडाउन करें

वीडियो में इन सितारों ने कहा, 'लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के मामले उल्लेखनीय रूप से बढ़ गए हैं। हम सभी पुरुषों से कहते हैं कि अब इस हिंसा के खिलाफ खड़े होने का वक्त आ गया है। सभी महिलाओं से हम कहते हैं, अब खड़े होईये और अपनी चुप्पी तोड़िए। अगर आप अपने घर में हो रही घरेलू हिंसा के गवाह हैं तो कृपया इस बारे में रिपोर्ट करें। अगर आप अपने पड़ोस में हो रही घरेलू हिंसा के गवाह हैं तो रिपोर्ट करें। अगर आप घरेलू हिंसा के सर्वाइवर हैं तो रिपोर्ट करें।' इसके बाद सभी सेलेब्स एक-एक करके घरेलू हिंसा को लॉकडाउन करने की बात कहते हैं।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Domestic violence cases increased in lockdown, 10 big stars released video and asked to voice against it


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y4xlQf

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......