कपिल शर्मा ने तीन महीने की बेटी अनायरा का कन्या पूजन कर मनाई दुर्गा अष्टमी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

कपिल शर्मा 2 अप्रैल को 39 साल के हो गए। बर्थ-डे सेलिब्रेशन की शुरुआत उन्होंने एक दिन पहले बुधवार को दुर्गा अष्टमी की पूजा करके की। खास बात ये रही कि कपिल ने अपनी तीन महीने की बेटी अनायरा का कन्या पूजन किया। कपिल ने पूजा के बाद अनायरा की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। कपिल ने लिखा, जय माता दी, अष्टमी, कंजक पूजन. तस्वीरों में अनायरा लहंगा-चोली पहनी नजर आ रही हैं।


सेलेब्स ने की तारीफ: अनायरा की प्यारी तस्वीरें देख कपिल के इंडस्ट्री फ्रेंड्स से रहा नहीं गया. जय भानुशाली ने लिखा, वाह जय माता दी। सिंगर गुरु रंधावा ने कमेंट में दिल की इमोजी बनाई। एक फैन ने लिखा, अष्टमी की शुभकामनाएं प्यारी सी लाडा।


फैमिली के साथ वक्त बिता रहे कपिल: लॉकडाउन के चलते कपिल भी फैमिली के साथ भरपूर टाइम स्पेंड कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, दिसंबर में जब से बेटी का जन्म हुआ है तब से मैं केवल अपने शो के एपिसोड्स की शूटिंग करने ही बाहर निकलता हूं।जब शूटिंग नहीं हो रही, तो भी घर में हूं और इससे मुझे कतई परेशानी नहीं हो रही। बच्चा घर में हो तो वक्त आसानी से बीत जाता है। कपिल दिसंबर 2019 में बेटी के पिता बने थे। अनायरा का जन्म उनकी पहली वेडिंग एनिवर्सरी से ठीक एक दिन पहले हुआ था। कपिल ने दिसंबर 2018 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kapil Sharma shared adorable pictures of daughter Anyra whom he worshipped on the eighth day of the Navratras


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2w7rRbL

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......