जंजीर से बंधे जानवरों की तस्वीर शेयर कर श्रद्धा कपूर ने लिखा-यह ताउम्र आइसोलेशन में रहते हैं, सोचिए इनपर क्या बीतती होगी?

श्रद्धा कपूर लॉकडाउन पीरियड में फैन्स को जागरूक करने का काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट को रिपोस्ट किया है जिसमें कोविड-19 लॉकडाउन के समय जानवरों की देखभाल करने का संदेश दिया गया है। इस पोस्ट में जानवर जंजीरों से बंधे हुए नजर आ रहे हैं।

क्या लिखा मैसेज में?
श्रद्धा ने जो मैसेज रिपोस्ट किया है, 'उसमें लिखा है, तो आइसोलेशन से थक चुके हैं? कोविड-19 की वजह से पूरा विश्व क्वारेंटाइन होने को मजबूर है। हम सभी ने आइसोलेशन में डिप्रेशन, एंजाइटी, अकेलापन महसूस किया है। जानवर भी इन्हीं एहसासों से गुजरते हैं। इंसान होने के नाते हम दूसरों की परिस्थिति तब तक नहीं समझते जब तक हम खुद उससे न गुजरें।'

'अब हम सब जब कैद से गुजर रहे हैं तो हमें अन्य प्राणियों के लिए भी दया प्रकट करनी चाहिए जो कि हमारे साथ इस ग्रह पर मौजूद हैं। लाखों जानवर अपनी पूरी जिंदगी कैद में आइसोलेशन में रहते हैं। सोचिए इनपर क्या बीतती होगी।इस दौरान यह जानवर खुद को भी नुकसान पहुंचा देते हैं। तो अगर आप अब भी आइसोलेशन से थक गए हैं? यह जानवर अपनी पूरी उम्र आइसोलेशन में गुजार रहे हैं। किसी भी जीवित प्राणी को कैद में नहीं रखना चाहिए। हम इस ग्रह के मेहमान हैं, स्वामी नहीं।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
shraddha kapoor shares important message for animals amid coronavirus lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ydfT10

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......