लॉकडाउन के बीच अनुष्का शर्मा ने शेयर की इम्युनिटी बढ़ाने की टिप्स, बोलीं- सुबह की शुरुआत हल्दी से करें

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स की भलाई में लगी हैं। वे न केवल कोरोनावायरस के प्रति उन्हें जागरूक कर रही हैं। बल्कि सेहत को लेकर टिप्स भी दे रही हैं। गुरुवार रात उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर इम्युनिटी बढ़ाने की टिप्स दीं। अनुष्का ने इसे लेकर तीन पॉइंट शेयर किए हैं।

पहला पॉइंट: हल्दी के साथ सुबह की शुरुआत करें।

दूसरा पॉइंट : फिर लेमन वाटर लें।

तीसरा पॉइंट : इम्युनिटी बढ़ाने वाली लिस्ट में आखिरी चीज अल्कलाइन वाटर।

गौरतलब है कि अनुष्का और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। दोनों घर में ही वक्त बिता रहे हैं। इस दौरान वे सोशल मीडया के जरिए अपने फैन्स मनोरंजन कर रहे हैं और कोरोनावायरस के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। उन्होंने एक फोटो के कैप्शन में लिखा है, "जो घर पे बैठा...वो महान।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान स्टारर 'जीरो' में नजर आई थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर पति विराट कोहली इन दिनों लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UCCOvo

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......