जान्हवी कपूर ने बहन के लिए बनाया स्पेशल कैरेट केक, खुशी कपूर को नहीं आया पसंद तो खाने से किया इनकार

लॉकडाउन हो जाने से पहले ही खुशी कपूर लंदन से वापस आ चुकी हैं। ऐसे में खुशी जान्हवी के साथ मिलकर खूब मस्ती कर रही हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें जान्हवी खुशी को अपने हाथों से बना कैरेट केक टेस्ट करवा रही हैं।

जान्हवी कपूर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो स्टोरीज शेयर की थीं। इसमें खुशी बिस्तर में आराम करती दिख रही हैं कि तभी जान्हवी उन्हें अपने हाथों से बना कैरेट केक खिलाने पहुंच जाती हैं। खुशी केक को टेस्ट करती हैं मगर कोई रिएक्शन नहीं देतीं। फिर वो कहती हैं कि ये अच्छा बना है। जान्हवी ने वीडियो में कहा है, ये मेरा स्पेशल कैरेट केक है, इसे खाओ और बताओ कि ये कैसा लग रहा है।

आगे वीडियो में जान्हवी खुशी से और खाने के लिए कहती हैं मगर खुशी अजीब मुंह बनाते हुए इससे इनकार कर रही हैं। जिससे साफ जाहिर है कि केक अच्छा नहीं बना है। खुशी ने सिर्फ जान्हवी का मन रखने के लिए इसकी तारीफ की थी। बाद में जान्हवी भी ये देखकर काफी हंसती हैं।

दोनों लॉकडाउन के बाद से ही लगातार मस्ती करते नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले दोनों का एक मजेदार टिकटॉक भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें दोनों ने सिस्टर चैलेंज लेते हुए सवालों के जवाब दिए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Janhvi Kapoor made a special carrot cake for her sister, Khushi Kapoor did not like if she refused to eat


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VS3OWY

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......