दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब इब्राहिम के साथ कहा-'चांद मुबारक', शेयर कीं अपनी पहली सहरी की तस्वीरें

बिग बॉस 12 की विनर रह चुकीं दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम ने रमजान के मौके पर फैन्स को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही दीपिका ने शनिवार को कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।इन तस्वीरों में वह शोएब के अलावा अपनी सास के साथ नजर आ रही हैं। दीपिका ने तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, इन मुस्कुराहटों से बढ़कर अब और क्या मांगू ऊपरवाले से, अपने खजाने का ये सबसे कीमती जेवर उसने हमें दे दिया है।

दीपिका की पहली सहरी: दीपिका ने शोएब के साथ अपनी पहली सहरी की तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने लिखा, पहली सहरी रमादान वाइब्स। इसके साथ ही दीपिका ने रमजान के चांद की तस्वीर शेयर कर सबको चांद मुबारक कहा।


शोएब ने दी घर में रहने की सलाह: दीपिका के पति शोएब ने एक वीडियो मैसेज के जरिए अपने मुस्लिम भाईयों से रमजान में घर में रहने और लॉकडाउन में घर से बाहर न निकलने की गुजारिश की। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, दुआ किया करो और दुआ के साथ सब्र भी किया करो, क्योंकि वो सबकी सुनता है, पर किसी किसी को सब्र के लिए भी चुनता है।


दीपिका की है दूसरी शादी: शो 'ससुराल सिमर का' (2011) के सेट से दोस्त बने दीपिका और शोएब 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शोएब ने फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में दीपिका को 'नच बलिए' (2017) के सेट पर शादी के लिए प्रपोज भी किया था। जिसके बाद फरवरी 2018 में दोनों ने शादी कर ली। दीपिका की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंनेको-एक्टर रौनक सैमसन से 2009 में पहली शादी की थी।दोनों जनवरी 2015 में अलग हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tv actress Dipika Kakar wishes Chand mubarak, shares glimpse of her first sehri.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xax432

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......