ऐसे बीत रहा सुनील ग्रोवर का लॉकडाउन का सैकंड फेज, वीडियो में बता रहे कितने कप चाय पी रहे हैं रोज
सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वे गमछा बांधे और उसमें छोटा सा फोन फंसाकर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सुनील किसी से यह कहते हैं कि लॉकडाउन का सैकेंड फेज उनके लिए कैसा बीत रहा है।
दिन भर चल रहा हैचाय का दौर : वीडियो की शुरुआत मेंदूसरी तरफ से आवाज आती है- और जी, क्या किया आज। तब सुनील कहते हैं कि सुबह उठा और एक कप चाय पी। इस तरह करीब चार बार वे यही कहते हैं। और फिर आखिर में कहते हैं कि अब ये चारों कप धोने हैं बस, धोकर फिर एक कप चाय पिऊंगा।
आमिर- अजय की मिमिक्री कर चुके : लॉकडाउन में अपने फैन्स और फॉलोअर्स काे एंटरटेन करने के लिए इसके पहले भी सुनील अजय देवगन और आमिर खान की मिमिक्री वाले वीडियो शेयर कर चुके हैं। साथ ही वे कुछ हॉरर वीडियो भी शेयर कर चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yuivaK
Comments