दूसरी बार पॉजिटिव आया चेन्नई एक्सप्रेस के प्रोड्यूसर करीम मोरानी का टेस्ट, दोनों बेटियां ठीक हुईं

फिल्म निर्माता करीम मोरानी का कोरोनावायरस टेस्ट दूसरी बार पॉजिटिव आया है। 'रा-वन' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों के निर्माता मोरानी को 8 अप्रैल को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनमें वायरस के कोई लक्षण नहीं थे। लेकिन उनका टेस्ट पॉजिटिव आया था। रिपोर्ट्स की मानें तो बीते दिनों उनकी जांच दोबारा की गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

दो हार्ट अटैक, एक बायपास से गुजर चुके मोरानी

रिपोर्ट्स की मानें तो मोरानी परिवार उनकी सेहत को लेकर चिंता में है। बताया जा रहा है कि 60 साल के मोरानी को पहले दो बार हार्ट अटैक आ चुका है। एक बार उनकी बायपास सर्जरी भी हो चुकी है।

दोनों बेटियां ठीक होकर घर लौटीं

मोरनी की दोनों बेटियों जोया और शजा का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। हालांकि, अब दोनों ठीक होकर घर लौट चुकी हैं। जोया को मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी और शजा को नानावटी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो शजा जहां मार्च के पहले सप्ताह में श्रीलंका से लौटी थीं तो वहीं, जोया मार्च के मध्य में राजस्थान की यात्रा कर मुंबई आई थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
करीम मोरानी 8 अप्रैल से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cbyaKw

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......