अनुपम खेर ने लता मंगेशकर से की फोन पर बात, सोशल मीडिया पर साझा किया अनुभव

लॉकडाउन का पालन कर रहे अनुपम खेर ने ट्विटर पर अपनी विशेष सीरीज 'कॉल पीपल हू मेक यू हैप्पी' के तहत स्वर कोकिला लता मंगेशकर को फोन लगाया। खेर ने इस बातचीत का अनुभव ट्विटर पर साझा किया है। इसके साथ लता मंगेशकर द्वारा गाए गए एक गाने की ओरिजिनल रिकॉर्डिंग भी अटैक की।

ट्वीट में अनुपम ने लिखा है, "अपनी सीरीज 'कॉल पीपल हू मेक यू हैप्पी' में मैंने लता मंगेशकर जी को फोन लगाया। लताजी ने सभी भारतवासियों को आशीर्वाद दिया है। जिंदगीभर के गिफ्ट के रूप में उन्होंने मुझे कुछ वीडियो भेजे हैं। इनमें से एक मेरे पसंदीदा गाने की ओरोजिनल रिकॉर्डिंग है, जो उम्मीद और विश्वास के बारे में है। जिसकी आज सबसे ज्यादा जरूरत है।"

इससे पहले गुरुवार को अनुपम ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे कवि शांति स्वरुप मिश्रा की कविता का पाठ कर रहे थे। अनुपम ने कैप्शन में लिखा था कि ये पंक्तियां उन्हें पसंद भी आईं और प्रेरणादायक भी लगीं। उन्होंने अपने फैन्स से इन्हें सुनने और शेयर करने की अपील की थी।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anupam Kher Talks Lata Mangeshkar On Phone Call Amid Lockdown, Shares Experience On Twitter


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cwLt8R

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......