विवादित ट्वीट के बाद कंगना की बहन रंगोली का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, इस एक्शन पर बोलीं- यह पूरी तरह पक्षपाती कदम
कंगना रनोट की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट गुरुवार को एक विवादित पोस्ट के चलते सस्पेंड कर दिया गया। रंगोली ने एकट्वीट मेंडॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हो रहे हमले की निंदा की थी। इसी ट्वीट में एक धर्मविशेष और मीडिया को निशाना बनाते हुए विवादित बयान लिखा था। इसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि अकाउंट सस्पेंड होने के बाद से रंगोली चंदेल ट्विटर इंडिया ट्रेंड्स में चौथे नंबर पर ट्रेंड करने लगा है। इस पर दोपहर 3.30 बजे तक 6 हजार से ज्यादा ट्वीट्स हो गए थे।

स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की बात कही तो अकाउंट सस्पेंड किया- रंगोली
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्सर अपने बयानों और पोस्ट को लेकर चर्चा में रहने वाली रंगोली ने ट्विटर की इस कार्रवाई को एकतरफा बताया है। उन्होंने कहा कि यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अमेरिकी है और वे हमारे साथ भेदभाव करते हैं। इस जगह देवी-देवताओं हमारे नेताओं का मजाक बनाया जा सकता है, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों पर हो रहे हमले पर अगर आप कुछ कहते हैं तो ये कदम उठाया जाता है।
फिल्म निर्माता रीमा कागतीने रंगोली का अकाउंट सस्पेंड होने के बादमुंबई पुलिसको टैग करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने रंगोली पर एक्शन की मांग की है। रीमा ने लिखा- मुंबई पुलिस क्या आप इस मामले की जांच करेंगे और एक्शन लेंगे? क्या यह फेक न्यूज और घृणा फैलाना नहीं है? क्या ये कुछ खास लोगों के खिलाफ हिंसा नहीं है?
एक्ट्रेस कुब्रा सैतने भी ट्विटर पर लिखा- मैंने रंगोली को ब्लॉक कर दिया है। उसके बारे में ट्विटर पर रिपोर्ट की है। मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र सीएमओआप ध्यान दें कि इस तरह से घृणा फैलाना गैर-जिम्मेदाराना है।
पाकिस्तानी अभिनेत्री पर भी किया था ट्वीट
रंगोली ने मंगलवारको पाकिस्तानी एक्ट्रेस मंशा पाशा को लेकर भी चौंकाने वाला ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि वे मोदी का समर्थन के लिए कंगना की आलोचना करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस मंशा पाशा की इज्जत करती हैं। रंगोली ने लिखा था- मैं उनकी इज्जत नहीं कर सकती हूं, जो कमाते तो भारत में हैं, लेकिन उनकी वाफादारी हमेशा पाकिस्तान के लिए रहती है। जब कोई पाकिस्तानी आपकी आलोचना करते हैं तो यह इस बात का प्रमाण हो जाता है कि आप 100 फीसदी राष्ट्रवादी और सच्चे देशभक्त हैं। दो दुश्मन देशों के नागरिक इस तरह से निश्चित तौर पर बात कर सकते हैं और इसलिए मैं मंशा पाशा की इज्जत करती हूं। लेकिन, मैं उन लोगों की इज्जत नहीं कर सकती, जो देश का खाकर वफा पाकिस्तान से करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KaTvb6
Comments