मिशन मंगल के सेट पर हुई थी विद्या बालन-अक्षय कुमार के बीच फाइट, विद्या ने बताया- इसे कहते हैं लेने के देने पड़ गए
विद्या बालन ने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अक्षय कुमार के साथ फाइट करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो फिल्म मिशन मंगल की शूटिंग के समय का है। जिसमें दोनों फेक फाइट कर रहे हैं। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा की आवाज भी सुनाई दे रही है, जो शायदइस फाइट कोशूट कर रही थीं। वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए विद्या ने लिखा- इसे कहते हैं लेने के देने पड़ गए।
को-स्टार नित्या ने लिखा- मिस कर रही हूं सबको : फिल्म में विद्या की को-स्टार रहीं नित्या ने वीडियो पर रिप्लाय किया कि- कितना मजेदार शूट था यह, तुम सबको बहुत मिस कर रही हूं। मिशन मंगल 15 अगस्त 2019 को रिलीज हुई थी। जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन, नित्या मेनन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू और शरमन जोशी लीड रोल में थे। डायरेक्शन जगन शक्ति ने किया था। फिल्म भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन की कहानी थी, जिसने दुनिया भर में करीब 290 करोड़ का बिजनेस किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XRyJW3
Comments