सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के लिए की बेकिंग, फैंस के साथ शेयर की डबल चॉकलेट कुकीज बनाने की रेसिपी

लॉकडाउन के चलते सोनम कपूर इन दिनों पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। अपने फुरसत के समय में सोनम ने हाल ही में पति आनंद आहूजा के लिए डबल चॉकलेट कुकीज बेक की है जिसकीरेसिपी भी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है।

सोनम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ स्टोरीज शेयर की हैं जिनमें उन्होंने बताया, 'मैंने ऑनलाइन चॉकलेट कुकीज की एक रेसिपी देखी थी जिसके बाद मैं इसमें एक्सपैरिमेंट करके कुछ अलग बनाने वाली हूं। आइए आपको इसकी रेसिपी दिखाते हैं'। इसके बाद सोनम ने खुद बेकिंग करते हुए कई वीडियोज शेयर कर फैंस को इसे बनाने का तरीका सिखाया है।

सोनम ने आनंद के साथ भी एक सेल्फी शेयर की है जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत और खुश दिख रहे हैं। फोटो के साथ सोनम ने लिखा, 'कुकी खाना मुबारक हो'। सोनम लॉकडाउन के बाद से ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही आनंद की हेयर स्टाइल बनाते हुए भी वीडियो शेयर किया है। लॉकडाउन के पहले ही सोनम कपूर लंदन से इंडिया वापस आ गई थीं। फिलहाल वो पति आनंद आहूजा के साथ क्वारैंटीन है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sonam Kapoor baked double chocolate cookies for husband Anand Ahuja, shared her own recipe with fans


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yroPzG

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......