डिस्चार्ज होने के बाद शजा मोरानी ने शेयर की हॉस्पिटल की बातें, लिखा - कमरे की लाइट्स बंद हैं लेकिन मैं सो नहीं सकती

करीम मोरानी की बेटी का कोरोना टेस्ट दूसरी बार निगेटिव आ चुका है। डिस्चार्ज होने के बाद शजा नेअस्पताल में लिखे खत के जरिए सभी को शुक्रिया कहा है।यह लैटर इंस्टाग्रामपरशेयर करते हुए लिखा- घर आकर बहुत खुश हूं। मैंने यह लैटर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान इतिहास कंपनी को लिखा था। यह थोड़ा लम्बा है, मैनेज कर लीजिएगा। यह बहुत अच्छा अनुभव है। हर किसी के अनुभव से बनी किताब पढ़ने का और इंतजार नहीं कर सकती। आप भी अपने अनुभव लिखिए और शेयर कीजिए राइट टू रिमेम्बर हैश टैग के साथ।


गौरतलब है किप्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा कोरोना पाॅजिटिव थीं। इसके बाद मुंबई के नानावटी के अस्पताल में इलाज हुआ और अब वेडिस्चार्ज हो गई हैं। शजा नेइस खत के जरिए अपनी बहन, परिवार, बॉयफ्रैंड और अस्पताल के स्टाफ का शुक्रिया अदा किया है।
शजा पिता करीम मोरानी और बहन जोआ के साथ नानावटी अस्पताल में भर्ती थीं। अब शजा ने खुद को 14 दिन के लिए सेल्फ आइसोलेशन में रखा है। उन्होंने जो खत शेयर किया है, वह 8 अप्रैल को लिखा गया था।

इसमें शजा ने लिखा था- घर वापस लौटकर बहुत खुश हूं। इंसानों की इंसानियत को मेरा बहुत शुक्रिया। हमारी मानव प्रजाति के भुला दिए जाने वाले तरीकों से मैं काफी प्रभावित थी, लेकिन अक्सर मैं ऐसे लोगों के करीब होती हूं, जो मेरे विश्वास को दोबारा जिंदा कर देतेहैं। क्वारैंटाइन का20वां दिन है। रात के 3 बज रहे हैं। लाइटें बंद हैं और मैं बिस्तर में हूं, पर मुझे नींद नहीं आ रही है। ये तनाव या डिप्रेशन नहीं है। मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट है और मैं यह खत लिखने के लिए प्रेरित हो रही हूं।

शजा ने खत में अपने माता-पिता, बहन का शुक्रिया अदा किया। शजा ने कहा कि सेल्फ आइसोलेशन के दौरान वे इन सभी लोगों को बहुत मिस कर रही हैं। उन्होंने अपने बॉय फ्रैंड को भी शुक्रिया कहा और बताया कि कैसे उनकी तस्वीर देखने से उनका मूड सही हो जाता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shaza Morani Shares A Beautiful Letter After Discharging which She Wrote in Hospital


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vp0ZMK

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......